*जनपद – रामपुर शलभ माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद तथा अशोक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना गंज, रामपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण* शलभ माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद तथा अशोक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आज दिनांक 09-07-2022 को थाना गंज, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाने पर बने महिला हैल्प डेस्क, कार्यालय को चेक किया गया एवं थाना कार्यालय पर बने रजिस्टरों के रख-रखाव उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को चेक किया गया। बीट आरक्षियों को बीट बुक को चेक किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों से वार्ता की गयी। इस दौरान श्री अनुज कुमार चौधरी क्षेत्राधिकारी नगर, रामपुर, श्री रविन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गंज, रामपुर मौजूद रहे। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद महोदय द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

*जनपद -थाना सैफनी-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 09-07-2022 को थाना सैफनी, रामपुर पुलिस द्वारा देवेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम सराय महेश थाना सैफनी, रामपुर को सराय इमाम मोड से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त दिनांक 04-07-2022 को थाना सैफनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-83/2022 धारा 328,365,506,376डी भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। थाना सैफनी पुलिस द्वारा पूर्व में दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा चुकी है।
*थाना पटवाईः-छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 08.07.2022 को थाना पटवाई, रामपुर पर मु0अ0सं0 124/2022 धारा 354क/354ख भादवि व 9एम/10 पोस्को एक्ट बनाम अभियुक्त संजीव उर्फ राजीव पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम कलरख थाना पटवाई जनपद रामपुर पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 09-07-2022 को थाना पटवाई, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वॉछित चल रहे अभियुक्त संजीव उर्फ राजीव उपरोक्त को नया गांव चौराहा रामपुर शाहबाद मैन रोड से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।