सर्वेश कुमार शर्मा रिपोर्ट 9917986248
newsnation24desk प्भाजपा 7 लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मवीर प्रजापति का संदीप अग्रवाल सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रामपुर स्थित कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वोटरों को जागरूक करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए पूर्णतया ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया गया है और आगे भी इसी ईमानदारी और कर्मठता के साथ सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने भारतीय जनता पार्टी को 7 लोक सभा रामपुर से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का आव्हान किया। साथ ही 23 जून 2022 को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करते हुए कहा कि जलपान से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ हस्तिनापुर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, राजीव लोचन, कमल प्रजापति, हरीश प्रजापति, महेश प्रजापति, सलविंदर विराट,अनवर अली, नफीस कादरी, महबूब अली, अथर खान, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी वोटरों को कमल के फूल के निशान पर बटन दबाकर वोट करने के लिए जागरूक किया गया। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल 9759134338