सर्वेश कुमार शर्मा 9917986248
Newsnation24deskरामपुर। उपचुनाव को लेकर रामपुर के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है। प्रत्येक गरीब तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विपक्ष ने जन धन खाता खुलवाने पर भाजपा की मजाक बनायी थी। आज मोदी सरकार में जन धन खाता खुलवाकर गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति रामपुर पहुंचे। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रजापति समाज के लोगों ने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सैदनगर क्षेत्र के हसमतगंज, सींगनी, होसपुर नगली, चकिया हयातनगर, निपनिया आदि गांव में दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। रामपुर में सैनी नगर माला टाकिज रोड पर लाल सिंह प्रजापति के आवास पर उनका स्वागत कार्यक्रम रहा। उन्होंने उपचुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाये जाने को कहा।इस दौरान डाक्टर गंगाराम प्रजापति, लाल सिंह प्रजापति, व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल सोनी, डाक्टर चिरंजी लाल प्रजापति, संजू बाबा, राजीव लोचन, सर्वेश कुमार प्रजापति, दिनेश प्रजापति, जितेंद्र कुमार प्रधान, सुनील कुमार प्रजापति, भगवत सरन प्रजापति और होराम प्रजापति उपस्थित रहे।