newsnation24desk
rampur उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुख्य कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी एवं उनके पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल पूर्ण होने पर भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु विस्तारपूर्वक विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा आव्हान किया गया। कि 23 जून 2022 को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करते हुए जलपान से पहले भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष राजीव शर्मा, सरदार रविंद्र सिंह टोनी, सलविंदर विराट, विजय कुमार अग्रवाल, रामनिवास पाल, हंसराज अरोड़ा, इमरान, महबूब अली, अंकित सक्सेना, राजेंद्र सैनी, चेतन शर्मा अमित गुप्ता, दिलशाद अहमद, नजमी खान, उदय शर्मा, सरदार मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।