थाना सिविल लाईन:-
दिनांक 21.05.2022 को वादी श्री नितिन अरोडा पुत्र हरवंश अरौडा नि0 आईडीबीआई बैंक के बराबर वाली गली थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर द्वारा थाना सिविल लाईन पर सूचना दी कि दिनांक 19.05.2022 को समय करीब रात्रि 22.00 बजे अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ रोड पर टहलने के लिये आये थे जैसै ही टहलते हुए ग्रीनवुड स्कूल के सामने पहुचे तो अचानक पीछे सूरज सिनेमा की ओर से एक मोटर साईकिल चालक अज्ञात आया और नितिन अरोडा की पत्नी का मंगलसूत्र झपट्ठा मारकर ले गया। इस सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0-269/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अशोक कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 06-06-2022 को थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर पुलिस द्वारा आश्रम पद्धति रोड पर कट से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी डूंगरपुर थाना गंज, रामपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित मंगलसूत्र की चैन पीली धातु तथा एक अद्द नाजायज तमन्चा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0-306/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
दीपक कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी डूंगरपुर थाना गंज, रामपुर।़
बरामदगी
मंगलसूत्र की चैन पीली धातु तथा एक अद्द नाजायज तमन्चा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद।
गिरफ्तार करने वाली थाना सिविल लाईन पुलिस टीम
01-व0उ0नि0 रामवीर राठी,
02-हे0का0 468 लोकेश कुमार,
03-का0 934 महेश कुमार।
मंगलसूत्र की चैन पीली धातु तथा एक अद्द नाजायज तमन्चे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
