sarvesh sharma
बिलारी। भारतीय किसान संघ बिलारी विकासखंड की मासिक बैठक श्रीमती मीरा अग्रवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम भारतीय किसान संघ बिलारी विकासखंड के विकासखंड अध्यक्ष राजपाल यादव द्वारा चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। बिलारी विकासखंड की मासिक बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ बिलारी विकासखंड में बहुत सुंदर रचनात्मक कार्य कर रहा है जिसका श्रेय बिलारी विकासखंड के भारतीय किसान संघ के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। बिलारी विकासखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा पशुओं में टीकाकरण की मांग उठाई गई जिसके कारण बिलारी विकासखंड में टीकाकरण प्रारंभ हुआ। वही भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जो कि सफल रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम सब का लक्ष्य है कि भारतीय किसान संघ प्रत्येक गांव तक पहुंचे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मान निधि, विद्युत विभाग और पशुओं में बीमारी से संबंधित समस्याएं रखी।
बैठक के अंत में बिलारी विकासखंड के अध्यक्ष राजपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ हर किसान के साथ खड़ा है। हमें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। हम किसान की जायज मांगों के साथ खड़े हैं चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े।
बैठक में स्वाधीनता का 75 वां अमृत महोत्सव के पत्रक भी वितरित किए। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार से बताया।
बैठक में अमन सक्सैना सह मंत्री, कमल प्रजापति, नंदलाल, शिवकुमार, हरिशंकर शर्मा, अशोक यादव विकासखंड प्रचार प्रमुख, धर्मपाल सिंह यादव, सचिन यादव गौ सेवा व पशुपालन प्रमुख, अमृत सिंह, तेजभान सिंह सैनी राजस्व प्रमुख, धर्मपाल मिश्रा, मुकेश शर्मा, महेंद्र पाल सिंह, भूकन सिंह और प्रेमपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड अध्यक्ष राजपाल यादव ने और संचालन विकासखंड के सह मंत्री अमन सक्सेना ने किया