तेजभान सिंह राघव
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे घर घर संपर्क अभियान के तहत आज बिलारी नगर मण्डल भाजपा की महिला मोर्चा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सफल साढ़े चार साल की उपलब्धियों के पत्रक को घर घर जाकर वितरण कर संपर्क किया गया।

संपर्क के दौरान सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे भी जानकारियां दी। साथ ही लाभार्थियों से सीधा संवाद कर सरकार के प्रति उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने महत्वपूर्ण मत का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।घर घर संपर्क के दौरान महिलाओं एवं बेटियों में बहुत उत्साह नजर आया ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूर्ण आशान्वित करते हुए बताया कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान सिर्फ भाजपा में ही है।संपर्क में मण्डल अध्यक्ष के के गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौधरी, महामंत्री अनिता रानी,मीना रस्तोगी, खुशबू वाल्मीकि,किरण चंद्रवंशी,पूनम प्रजापति हरवंश कौर,गीता कोहली, नीरज यादव,मुकेश शास्त्री,रोहित सक्सेना, मनोज ठाकुर,सुबोध गुप्ता आदि उपस्थित रहे।