- newsnation24desk
- लड़की खेलने के लिए अपने पिता के घर गई थी. इसी दौरान पिता ने लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की
- पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की की मां को टीबी है और इसलिए वह मायके गई हुई है
उपनगरीय डोंबिवली के रामनगर में 32 वर्षीय एक शख्स को अपनी बेटी संग रेप के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की डोंबिवली पूर्व में अपनी दादी के साथ रहती है।
गुरुवार दोपहर को लड़की खेलने के लिए अपने पिता के घर गई थी। इसी दौरान पिता ने लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। किसी तरह लड़की अपने पिता के चंगुल से भाग निकली और अपनी दादी के घर पहुंच गई। दादी की शिकायत पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
टीबी की बिमारी से जूझ रही है बच्ची की मां
पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की की मां को टीबी है। इसलिए वह मायके गई हुई है। उसने पूरी घटना दादी को बताई। फिर रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कराया। आरोपी को देर रात उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और लॉकडाउन की वजह से कई महीनों ने बेरोजगार था। आरोपी की बेटी रात में अपनी मां के साथ रहती थी।
रामनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश अहेर ने कहा, “गुरुवार को लड़की खेलने के लिए अपने पिता के घर गई थी। आरोपी सो रहा था, हालांकि लड़की को अकेला देख उसने दरवाजा बंद कर दिया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की किसी तरह चंगुल से भागने में सफल रही और अपनी दादी के घर चली गई। हमारे पास जैसे ही मामला आया हमने आरोपी को कुछ ही घंटे में पकड़ लिया।”