कांग्रेस ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
फर्रूखाबाद। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यालय पर बीते दिन सीमा पर शहीद हुए जवानों को भाव पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद होने वाले सभी वीर सपूतों को नमन किया, चीन द्वारा किए गए इस कृत्य का सभी कांग्रेसियों ने एक सुर में विरोध किया।
भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में बीते दिनों भारत चीन सीमा पर विवादों के चलते शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को कांग्रेश के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाव पूर्वक श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय कटियार ने कहा सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ाएं। उनको इस दुख की घड़ी से निपटने का हौसला भी दे।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन अपनी नापाक कोशिश से भारत के नियंत्रण रेखा पर कब्जा करना चाहता है। चीन कभी भी अपने इरादों में कामयाब नहीं होगा। देश के सभी नागरिक एकजुट होकर चीन के द्वारा किए गए इस कृत्य का विरोध करते हैं। सभी को चीन द्वारा बनाई गई वस्तुओं का विरोध करना चाहिए एक तरफ चीन भारत में उद्योग कर पैसा कमाता है और दूसरी तरफ उसी पैसे का इस्तेमाल कर सीमा पर आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न करता है। हम सभी को चीन का विरोध करना चाहिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की जरूरत है।
इस अवसर पर डालचंद कठेरिया, अभय यादव, फाजिल खान, मोहित गुप्ता, अंजुम खान, लल्लन कटियार, राजीव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दीपचंद दीक्षित की रिपोर्ट